File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई:  मुंबई पुलिस कमिश्नर (Mumbai Police Commissioner) का पद संभालने के बाद संजय पांडेय (Sanjay Pandey) ने जनहित कई अहम फैसले लिए है जिसके चलते मुंबईकरों को राहत मिलती नज़र आ रही है। संजय पांडेय की लोकप्रियता भी लोगों के बीच लगातार बढ़ रही है। आम लोगों  ने संजय पांडे के ट्वीटर को फॉलो करना शुरू कर दिया हैं। 

    मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने पासपोर्ट (Passport) बनाने वालों के लिए एक राहत भरी खबर दी है। मुंबई पुलिस ने एक नई गाइडलाइन (Guidelines) जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आवेदक को पुलिस स्टेशन या अधिकारियों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आवेदक द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों के आधार पर पुलिस वेरिफिकेशन करेगी। हालांकि यह भी कहा गया है कि अगर पासपोर्ट के लिए जमा किए गए दस्तावेजों  में कोई कमी है तो  आवेदन को पुलिस स्टेशन जमा करना अनिवार्य हैं।  

    आदेश का पालन नहीं तो कार्रवाई

    मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने आधिकारिक तौर पर ट्वीट कर कहा कि मुंबई के किसी भी नागरिक को पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए पुलिस स्टेशन नहीं बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ असाधारण परिस्थितियों में नागरिकों को पुलिस स्टेशन आना होगा। वहीं, संजय पांडे ने यह भी कहा है कि जिस भी पुलिस स्टेशन में इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। आवेदक अपनी शिकायत पांडेय द्वारा सार्वजनिक किए गए पर्सनल पर नंबर पर कर सकते हैं।

    वेरिफिकेशन के लिए खाने पड़ते थे धक्के

    अगर कोई भारतीय नागरिक किसी कारणवश विदेश जाना चाहता है तो उसके पास पासपोर्ट होना जरूरी है। पासपोर्ट जारी करने के लिए संबंधित व्यक्ति का पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन किया जाता है। इसमें पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए कई बार पुलिस स्टेशन जाना पड़ता है। इस प्रक्रिया में अक्सर समय लगता है और नागरिकों को अक्सर अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। यहां तक की पैसे देने के बावजूद वेरिफिकेशन नहीं होता है।