gold and silver Rate in maharashtra Akshaya Tritiya 2024
महाराष्ट्र में सोने-चांदी का भाव (डिजाइन फोटो)

आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 10 ग्राम सोने का रेट 71350 रुपये है। वहीं बात करें चांदी के रेट की तो यहां चांदी के रेट 83040 रुपये प्रति किलो है।

Loading

मुंबई: आज का यह दिन सोना-चांदी (Gold Silver Price) खरीदने के लिए बहुत खास है, क्योकि आज महत्वपूर्ण त्यौहार यानी अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) है। दरअसल इसे साढ़े तीन मुहूर्तों में से एक कहा जाता है। इस शुभ दिन पर बहुत सारे लोग सोना-चांदी खरीदते हैं। अगर आप भी आज के इस शुभ अवसर पर सोना चांदी खरीदना चाहते है और तो यहां देखें सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के क्या है रेट..

आज सोने में गिरावट

सोने-चांदी के रेट के बारे में वेबसाइट बुलियन मार्केट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71350 रुपये है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कल के मुकाबले आज सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट आई है। इससे सोना खरीदने वालों को एक तरह की राहत मिली है।

चांदी के दाम बढ़े

गौरतलब हो कि बुलियन मार्केट वेबसाइट के मुताबिक कल (गुरुवार) 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71600 रुपये थी। इसमें आज गिरावट देखने को मिली है। आज 10 ग्राम सोने का रेट 71350 रुपये है। वहीं बात करें चांदी के रेट की तो यहां चांदी के रेट 83040 रुपये प्रति किलो है। ज्ञात हो कि आइल पहले चांदी की कीमत 81030 प्रति किलोग्राम थी। इसका मतलब है कि जहां सोने के दामों में मामूली गिरावट आई है वह चांदी की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

अक्षय तृतीया लोगों को राहत

पिछले कई दिनों से देखा जा रहा था कि सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट आई है। ऐसे में ग्राहकों के पास सोना खरीदने का सुनहरा मौका है। इस बीच आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 71350 रुपये है। तो 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 65285 रुपये है। ज्ञात हो कि रेट की सारी जानकारी सर्राफा बाजार की वेबसाइट पर दी गई है। अब देखते है महाराष्ट्र के मुख्य शहरों में क्या है सोने का भाव

महाराष्ट्र में कहा कितना रेट

मुंबई – 24 कैरेट सोना – 71220 और 22 कैरेट सोना – 65285
पुणे – 24 कैरेट सोना – 71220 और 22 कैरेट सोना – 65285
नागपुर – 24 कैरेट सोना – 71220 और 22 कैरेट सोना – 65285
नासिक – 24 कैरेट सोना – 71220 और 22 कैरेट सोना – 65285