sanjay-raut
Pic: ANI (file)

    Loading

    मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) को शिवडी अदालत (Shivdi Court) ने एक बार फिर तलब किया है। अदालत (Court) ने उन्हें 6 अक्टूबर को हाजिर रहने का निर्देश दिया है। पिछले दिनों अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट (Bailable Warrant) जारी किया था। उनके अदालत में हाजिर होने के बाद वारंट रद्द कर दिया गया था।

    पिछले महीने अदालत ने मेधा सोमैया के दायर मानहानि के मामले में राउत के खिलाफ समन जारी किया था और उन्हें 4 जुलाई को समक्ष पेश होने के लिए कहा था। वह उस दिन अदालत में पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था। राउत 14 जुलाई को अपने वकीलों के साथ मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए थे और वारंट रद्द करने का अनुरोध किया।

    100 करोड़ का घोटाला

    राउत ने मेधा सोमैया पर मीरा-भायंदर महानगरपालिका के अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और देखरेख में 100 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है।