लोकसभा 2024 में कल्याण सीट पर श्रीकांत शिंदे और सुधीर पाटिल के बीच होगा मुकाबला

Loading

मुंबई: मुंबई में चुनाव की तैयारी जोरों पर है, लोकसभा चुनाव को लेकर महायुति में सीटों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। महायुति के तीनों घटक दलों के बीच कुछ सीटों को लेकर विवाद अब भी नहीं सुलझा है। हालांकि, बीजेपी ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और ठाकरे की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी ने भी अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं।खबर ये है कि महायुति कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे को टिकट दे रही है। वहीं महाविकास आघाडी की तरफ से एनसीपी (शरद पवार गुट) पार्टी के सुधीर वंडारशेठ पाटिल के नाम की चर्चा है।

कल्याण सीट पर मुकाबला महायुति के श्रीकांत शिंदे और एनसीपी (शरद पवार गुट) पार्टी के सुधीर वंडारशेठ पाटिल के बीच देखने को मिलेगा। पाटिल राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस (शरद पवार समूह) के ठाणे जिला अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह सरपंच, पंचायत समिति सदस्य जैसे कई पदों का कार्यभार बेहतरीन तरीके से संभाल चुके हैं। 

सुधीर पाटिल को एक शिक्षित, युवा, कुशल, आगरी चेहरा, आम जनता की परख रखने वाले उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। सुधीर पाटिल के नाम को यहाँ की जनता में जबरदस्त लोकप्रियता मिलती नजर आ रही है। इसलिए कल्याण लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है।