mega block
Representative Pic

Loading

मुंबई. मध्य रेलवे (Central Railway) कल्याण-कर्जत (Kalyan-Karjat) खंड के अंबरनाथ रेलवे स्टेशन (Ambarnath Railway Station) पर 6 मीटर चौड़े एफओबी के लिए गर्डरों को लॉन्च करने के लिए 170 टन रोड क्रेन का उपयोग कर एक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक करेगा। 

ब्लॉक  30 को रात 11 बजे से 31 की रात 2 बजे तक अप और डाउन लाइनों पर होगा। इस कार्य के कारण ब्लॉक से पहले अप लाइन पर अंतिम लोकल बदलापुर से कल्याण की ओर रात 10.40 बजे प्रस्थान करेगी।

कल्याण-कर्जत खंड पर उपनगरीय सेवाएं ब्लॉक अवधि के दौरान रद्द रहेंगी. सीएसएमटी से  रात 9.08 व 9.28 बजे प्रस्थान करने वाली बदलापुर लोकल. सीएसएमटी से रात 9.26 बजे प्रस्थान करने वाली कर्जत लोकल,सीएसएमटी से रात 11.08 बजे प्रस्थान करने वाली अम्बरनाथ लोकल, अम्बरनाथ से 7.38 बजे प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी लोकल, बदलापुर से रात 11.04 बजे प्रस्थान करने वाली कुर्ला लोकल, खोपोली से 10.15 बजे प्रस्थान करने वाली अप लोकल, कर्जत में टर्मिनेट की जाएगी। बदलापुर से 11.31 बजे प्रस्थान करने वाली अप लोकल कल्याण से प्रस्थान करेगी।