Photo Credit - twitter/Nitin Gadkari
Photo Credit - twitter/Nitin Gadkari

    Loading

    मुंबई : बेस्ट ने मुंबईकरों को राहत देते हुए मुंबई में पहली बार इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस को लांच किया है। इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस से मुंबईकरों की यात्रा और सुविधाजनक हो गई है। उद्घाटन (Inauguration) के अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari), उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल, बेस्ट के जीएम लोकेश चंद्र आदि लोग उपस्थिति थे। 

    एसी डबल डेकर बस (Electric AC Double Decker Bus) के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बस की यात्रा भी की। मुंबई (Mumbai) की सड़क पर इस अत्याधुनिक बस को उतारा गया। इस डबल डेकर बस में दो सीढ़ियां हैं। बेस्ट की नई इलेक्ट्रिक डबल डेकर एसी बस लंदन में डबल डेकर बसों के समान है और इसमें सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

     900 एसी डबल डेकर बस 

    बेस्ट अब सितंबर से मुंबई की सड़कों पर प्रदूषण कम करने के मकसद से इलेक्ट्रिक वातानुकूलित डबल डेकर बसें चलाने की योजना बना रहा है। अगले दो साल में मुंबई में कुल 900 एसी डबल डेकर बसें चलेंगी। पहले चरण में 200 डबल डेकर बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। बेस्ट का लक्ष्य दिसंबर तक इनमें से 100 बसें शुरू करना है। शुरुआत में ये नई बसें सीएसएमटी से नरीमन प्वाइंट, कोलाबा से वर्ली और कुर्ला से सांताक्रूज रूट पर चलेगी। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से रूट बढ़ाए जाएंगे। इस बस का न्यूनतम किराया 6 रुपए है।

    बेस्ट के बेड़े में 3,680 बसें

    बेस्ट के बेड़े में 3,680 से अधिक बसें हैं,जिनमें 2,440 साधारण एसी और गैर-एसी सीएनजी बसें, 396 इलेक्ट्रिक एसी और 25 हाइब्रिड एसी बसें शामिल हैं।