maharashtra police
मुंबई पुलिस

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Maharashtra’s capital Mumbai) को एक बार फिर उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई को उड़ाने की धमकी कई बार ईमेल, फोन या लेटर के माध्यम से मिलती रही है। इस बार ट्वीट (tweet) कर मुंबई को उड़ाने की धमकी मिली है। फ़िलहाल इस मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है उससे पूछताछ चल रही है। 

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस को 22 मई को सुबह 11 बजे के आसपास एक धमकी मिली, जब एक व्यक्ति ने ट्विटर पर एक धमकी भरा संदेश पोस्ट किया, “मैं बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने वाला हूं।” पुलिस ने संबंधित खाते की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। आज मुंबई पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है और पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया है। 

बता दें कि इससे पहले मुंबई को 26/11 हमले जैसी धमकी देने का मामला सामने आया था। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम (Mumbai Police Control Room) को राजस्थान (Rajathan) से एक संदिग्ध कॉल आया जिसमें मुबंई को दहलाने की खुली धमकी दी गई थी। बाद में कॉल करने वाले शख्स को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स का नाम देवेंद्र तंवर (Devendra Tanwar) है जो अजमेर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया, देवेंद्र मानसिक रूप से बीमार और कमजोर है। उसने आवेश में आकर मुंबई पुलिस को कॉल किया था।