Nehru Nagar Police

    Loading

    मुंबई: नेहरू नगर पुलिस (Nehru Nagar Police) ने एक ऐसे लुटेरों के गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार (Criminals Arrested) किया है। जिसमे एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। यह लूटरे टैक्सी चालकों (Taxi Drivers) को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन भोपारिया, संजय उजिरपुरिया और लेखराज नंगलिया के रूप में की है, इन्हें पुलिस रिमांड में लेकर आगे की जांच पुलिस कर रही हैं।

    नेहरू नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर भाबल ने बताया कि 6 दिसंबर की देर रात कुछ लोगों ने कुर्ला जाने के लिए टैक्सी पकड़ी थी। उक्त लोग टैक्सी वाले को नेहरू नगर के ठक्कर बप्पा कॉलोनी लाए और उसको उसका किराया देने के बदले डरा धमका कर उसका मोबाइल और नगदी छीन लिया था। 

    पुलिस को मिली सीसीटीवी से मदद

    इसकी बाद टैक्सी चालक ने नेहरू नगर पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सहायक पुलिस निरीक्षक भूषण मोरे और उनकी टीम को दी थी। इस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।