Lok Sabha Election Reject Candidates
महाराष्ट्र से 18 नेता अयोग्य (डिजाइन फोटो)

Loading

नागपुर: आज 3 बजे चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तारीखों का ऐलान होने वाला है। हालांकि, इस बीच आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा की पूर्व संध्या पर चुनाव आयोग ने देश भर में अयोग्य व्यक्तियों की सूची (Lok Sabha Election Reject Candidates) की घोषणा की है। जिसमें महाराष्ट्र के कुल 18 लोग शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने ऐसे लोगों की सूची प्रकाशित की है, जिन्हें चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं देने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसलिए ये नेता लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। आइए यहां जानते है महाराष्ट्र के वे कौनसे 18 नेता जिन्हें चुनाव आयोग ने  लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया है।

 

जैसा कि हम सब जानते है अब बस कुछ ही घंटों में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगा। इसका सभी उम्मीदवार इंतजार कर रहे है। कई लोग वर्षों से इसकी तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, महाराष्ट्र में 18 लोग ऐसे हैं जो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकते। जैसा की हमने आपको बताया पहले लड़े गये चुनाव के खर्च का ब्योरा नहीं देने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। ऐसे में अब चुनाव आयोग ने इन 18 लोगों की सूची की घोषणा कर दी है। आइए डालते है इस लिस्ट पर एक नजर.. 

अयोग्य उम्मीदवारों की सूची

  1. मोहम्मद महमूद सैयद शाह: मुंबई उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र
  2. गायकवाड़ दिनकर धारोजी: जिंतूर विधानसभा क्षेत्र परभणी
  3. अमर शालिकराम पांढरे: आमगांव विधानसभा क्षेत्र गोंदिया
  4. उमेश कुमार मूलचंद सरोते : आमगांव विधानसभा क्षेत्र गोंदिया
  5. दीपक चंद्रभान गाडे: अंबरनाथ विधानसभा क्षेत्र ठाणे
  6. नरेंद्र धर्म पाटिल (सालुंखे): सिंदखेड़ा विधानसभा क्षेत्र धुले
  7. मुदसरुद्दीन अलीमुद्दीन: नांदेड़ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र नांदेड़
  8. पांडुरंग तोलाबा वन्ने: लोहा विधानसभा क्षेत्र नांदेड़
  9. गोविंदा अंबर बोराले: नांदगांव विधानसभा क्षेत्र नासिक
  10. अवध महेश जुंजर: नासिक पूर्व विधानसभा क्षेत्र नासिक
  11. हबीबुर रहमान खान: भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र ठाणे
  12. महेंद्र राजेंद्र बोराडे: बीड विधानसभा क्षेत्र बीड
  13. मोहम्मद सिराज मोहम्मद इकबाल: मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र मुंबई
  14. विशाल दत्ता शिंदे: किनवट विधानसभा क्षेत्र नांदेड़
  15. इमरान बशर: नांदेड़ उत्तर विधानसभा क्षेत्र नांदेड़
  16. सुमित पांडुरंग बारस्कर: चांदीवली विधानसभा क्षेत्र मुंबई
  17. ब्रिजेश सुरेंद्रनाथ तिवारी: चांदीवली विधानसभा क्षेत्र मुंबई
  18. मोहम्मद इमरान क़ुरैशी: चांदीवली विधानसभा क्षेत्र मुंबई