Wushu ChampionshipWushu Championship

    Loading

    नागपुर: राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप आज से पुणे में शुरू हो गया है। इस चैंपियनशिप में राज्य के हर जिले से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। दो जून से चार जून तक आयोजित होने वाले इस गेम में नागपुर जिले से इस आयोजन में 15 बच्चे भाग ले रहे हैं, जिसमें आठ लड़के और सात लड़कियां हैं। 

    नागपुर शहर से इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

    चैतन्य दंडदे, श्लोक ढोले, रुतुश्री राशि, मृगाक्षी जोड, युगांधरा बावणे, खुशी तलमले, सबा शेख, कुमुदिनी बिसेन, स्विटी मेश्राम, तनीषा प्रधान, भूमिका साहू। इसी के साथ प्रद्युम्न बारापात्र, सक्षम मोहोद, श्लोक ठाकरे, पार्थ मिराशे। सभी खिलाड़ियों को दीपक बिसेन ने कोचिंग दी है।