Abu Azmi

Loading

नागपुर. देश में कोरोना वायरस महामारी के मामले चिंता का विषय बना हुआ हैं। रोजाना लोगों की मौतें और नए मामले सामने आ रहे हैं। इस महामारी को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया हैं। हालांकि इसमें कुछ रियायतें भी दी हैं लेकिन कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। इस महामारी ने देश को काफी पीछे ला छोड़ा हैं। आने वाला समय काफी चुनौती भरा होने वाला हैं। कोरोना काल में भी सरकार के सामने कई चुनौतियां आयी है। लॉकडाउन के दौरान नवभारत ने अपने पाठकों के लिए कोरोना से पैदा हुई हर चुनौतियों से अवगत कराने का प्रयास किया। इसके लिए राज्य के बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों को नवभारत ई-चर्चा के माध्यम से रूबरू कराया। इस बार समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और विधायक अबू आज़मी, ‘कोविड के पश्चात्: प्रशासनिक चुनौतियां’ विषय पर 14 जून शाम 5 बजे, नवभारत ‘ई-चर्चा’ कार्यक्रम में, नवभारत के फेसबुक पेज पर लाइव होंगे। तो आइए जानते विस्तृत से अबू आज़मी के बारे में।

भारत में मानव जाति के हित में काम करने वाली सबसे सक्रिय आवाज़ों में से एक है अबू आज़मी। उनका का जन्म 8 अगस्त 1955 को उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में हुआ। वे हमेशा से लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे। अबू आज़मी ने अपनी माध्यमिक शिक्षा वेस्ले इंटर कॉलेज, आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश से पूरी की। हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए वर्ष 1971 में अलीगढ़ चले गए। उन्होंने अलीगढ़ मुसिम विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और कॉमर्स की पढ़ाई की। लगभग 17 वर्ष की उम्र में वे मुंबई शहर में आए और मुंबई को अपने घर के रूप में अपनाया। इसके बाद उन्होंने न केवल एक राजनेता के रूप में, बल्कि एक सफल व्यवसायी के रूप में भी खुद की पहचाना बनाई। 

अबू आज़मी ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद 1992-93 के मुंबई दंगों के दौरान गंभीर तबाही देखी। इस दौरान दंगों में प्रभावित लोगों की मदद की। वर्ष 1995 में आज़मी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के ठीक एक साल बाद, उन्हें मुलायम सिंह यादव द्वारा समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र और समाजवादी पार्टी मुंबई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। आज़मी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने पहली बार बीएमसी चुनाव लड़ा और मुंबई में 22 सीटें जीतीं। इसके बाद उनके नेतृत्व में समाजवादी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमें पार्टी ने दो सीटें हासिल की थी। 

वर्ष 2004 के विधानसभा चुनाव में अबू आज़मी भिवंडी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के योगेश पाटिल से हार गए थे। वहीं वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस वे गुरुदास कामत से हार गए थे। उन्होंने इसी वर्ष (2009) में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव मानखुर्द-शिवाजी नगर और भिवंडी (पूर्व) की सीटों पर लड़ा, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई। आज़मी महाराष्ट्र के एकमात्र विधायक हैं जिन्होंने एक चुनाव में एक साथ 2 सीटों से जीत हासिल की है। इसके बाद उन्होंने 2014 और 2019 के विधासभा चुनाव में भी जीत हासिल की। आज़मी नवंबर 2002 से नवंबर 2008 तक राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।