नागपुर में भीषण सड़क हादसा, मौके पर मौजूद CM शिंदे ने की मदद, देखें वीडियो

Loading

नागपुर: नागपुर (Nagpur News) के गोंडखैरी में एक एक बहुत बड़ा हादसा होने की खबर महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने दी है। मुंबई से नागपुर लौटने के बाद शिंदे रविवार की रात को नागपुर के सोलर ऑर्नामेंट्स कंपनी में हुए विस्फोट की घटना का संज्ञान लेने गए और घटनास्थल निरीक्षण करके लौटते वक्त गोंडखैरी बस स्टेशन के पास भयानक हादसा हो गया। 

मदद करने दौड़े CM शिंदे 

शिंदे ने दी जानकारी के मुताबिक, इस भयानक हादसे में एक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई और बाइक सवार ट्रक के बोनट में फंस गया। यह स्थिति देखकर शिंदे तुरंत रुके और इस युवक को ट्रक के नीचे से बाहर निकालने में बाकी लोगों की मदद की और जब उन्हें पता चला कि उनका पैर गंभीर रूप से घायल हो गया है, तो उन्हें CM शिंदे ने अपनी एम्बुलेंस द्वारा नागपुर के सेनगुप्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल गए शिंदे

इतना ही नहीं बल्कि इस हादसे के बाद खुद शिंदे अस्पताल गए और उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में गहनता से पूछताछ की। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया और अब उनकी हालत स्थिर है।

 

घायल लोगों का इलाज जारी 

शिंदे ने दी जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक का नाम गिरीश केशरावजी तिडके है और वह नागपुर के गोंड खैरी वाड़ी का रहने वाला है। उनके अलावा वंदना राकेश मेश्राम (सिद्धार्थ नगरवाड़ी, नागपुर), रंजना शिशुपाल रामटेके (निवासी रामबाग मेडिकल चौक नागपुर), गिरीश तिडके, शुद्ध बालूजी कल्पंडे (निवासी मौदा नागपुर), प्रफुल्ल माके, रामनरेश यादव, इंगले, निवृत्तिनाथ कोंडलकर, दर्श जो इस हादसे में घायल हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

CM शिंदे ने कहा… 

इस हादसे को लेकर खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, साथ CM एकनाथ शिंदे ने कहा ”मेरा मानना है कि पद में बढ़े होने से अच्छा इंसानियत के नाते उनकी मदद करने के लिए आगे बढ़ना मुझे अधिक महत्वपूर्ण लगता है।”