Sudhir Mungantiwar
File Photo

    Loading

    नागपुर. वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि प्रदेश में जैव विविधता का संरक्षण और संवर्धन समय की आवश्यकता है. मानव जीवन के अस्तित्व को बचाने के लिए पारंपरिक फसलों के बीजों का संरक्षण जरूरी है. वे हाल ही में राज्य जैव विविधता मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने महाराष्ट्र जनुक कोष प्रकल्प के अंतर्गत तैयार वीडियो का अनावरण भी किया.

    बैठक में पारंपरिक फसलों के बीजों का संरक्षण करने में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राहीबाई पोपरे, ममता बाई भांगरे, शोभा कोल्हे को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

    इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) वाय.एल.पी.राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुनील लिमये, भारतीय एग्रो इंडस्ट्रीज फाउंडेशन, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च व फाउंडेशन फॉर इकोनॉमिक एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट के पदाधिकारी उपस्थित थे.