नवभारत e-चर्चा में आज शाम 5. 00 बजे मिलिए महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री असलम शेख से …

Loading

नागपुर. कोरोना वायरस के काल में नवभारत ने e चर्चा सत्र का आयोजन किया है। इस चर्चा सत्र में आज असलम शेख (वस्त्रोद्योग, मत्साय व्यवसाय व बंदरे विकास मंत्री, महाराष्ट्र राज्य) मौजूद रहने वाले है। असलम शेख, आज शाम 5. 00 बजे नवभारत के फेसबुक पेज ( https://www.facebook.com/enavabharat) पर लाइव रहेंगे। इस चर्चा सत्र में  असलम शेख ‘‘कोविड के पश्चात: प्रशासनिक चुनौतियां’ इस विषय पर बात करने वाले है। तो आइये जानते है असलम शेख के बारे में कुछ खास बाते…..

असलम शेख कांग्रेस कोटे से मुस्लिम मंत्री बनाए जा चुके हैं। मुंबई के मलाड इलाके से वह विधायक भी रहे हैं। कांग्रेस से वह लगातार तीसरी बार विधायक बनाये जा चुके हैं। असलम कांग्रेस से मुस्लिम चेहरा माने जाते हैं। कांग्रेस से महाराष्ट्र में कुल 44 विधायक चुने गए हैं, जिनमें से तीन मुस्लिम विधायक बने हैं।

असलम शेख सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। कोरोना वायरस के दौर में उन्होंने महाराष्ट्र के मछुवारों की सहायता के लिए उनके बैंक खातों में राशि जमा कराकर आर्थिक सहायता प्रदान की हैं।