Summer

    Loading

    नागपुर. सूर्यनारायण ने दिन में अपने कड़े तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. तेज धूप के कारण दिन में दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच लोग बाजार में कम ही दिखाई देते हैं.  सरकारी विभागों में जरूरी काम के लिए ही लोग दिन में जा रहे हैं. वे ज्यादातर काम सुबह 10 से 12 बजे के बीच ही निपटाने की कोशिश करते हैं. शहर की कई सड़कों पर दिन के समय सन्नाटा छाया रहता है. सिर्फ चंद वाहन ही चलते दिखाई दे रहे हैं.  

    बीते एक सप्ताह की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 34.0 से 35.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान भी 17.8 से 20.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पूरे विदर्भ में बुधवार के दिन सबसे गर्म चंद्रपुर रहा. यहां अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे गर्म रात वाला अकोला रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.   

    बढ़ रहे बुखार के मरीज 

    डॉक्टरों के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव रहना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. इसी कारण अस्पतालों में इस समय बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं. इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है. शाम के समय मच्छरों से लोग परेशान हैं. वे मनपा अधिकारियों से फॉगिंग कराने की मांग कर रहे हैं. 

    तापमान का उतार-चढ़ाव 

    तारीख                  न्यूनतम        अधिकतम 

    09/03/2022         35.1              18.8

    08/03/2022         35.0              17.8

    07/03/2022         34.0              18.4

    06/03/2022         33.4              19.4

    05/03/2022         34.0              18.2

    04/03/2022         33.8              20.8

    03/03/2022         34.6              17.8