nashik-accident-chalisgaon-nandgaon-road-accident-farmer-died-on-the-spot
File Photo

    Loading

    नागपुर. कोराड़ी थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन सवार की दुर्घटना में मौत हो गई. मृतक धुड़स ले आउट, कोराड़ी निवासी अशोकराव गजाननराव धानोरकर (55) बताए गए. अशोक बुधवार की शाम 7 बजे के दौरान अपने दोपहिया वाहन पर काम से घर लौट रहे थे.

    विद्युत विहार कॉलोनी के गेट के सामने दोपहिया वाहन क्र. एम.एच.40-बी.डी.3833 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अशोक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. उनके सिर पर गंभीर चोट लगी.

    स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. अशोक को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने अशोक के बेटे धीरज की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी.