Vidarbha badly affected by unseasonal rains
विदर्भ मूसलाधार बारिश से प्रभावित (फोटो-ट्विटर)

बेमौसम बारिश के चलते विदर्भ में अकोला, अमरावती, यवतमाल, वर्धा समेत चंद्रपुर जिले प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने आज विदर्भ के 11 जिलों को अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट दिया गया है।

Loading

नागपुर: एप्रिल के इस गर्मी के मौसम में विदर्भ में बेमौसम बारिश (Unseasonal Rains) ने अपना कहर बरपाया है। महाराष्ट्र में जहां कई जिलों में भीषण गर्मी से लोग परेशान है वहीं वहीं दूसरी ओर मराठवाड़ा समेत विदर्भ (Vidarbha Unseasonal Rains) के कुछ जिलों में बेमौसम बारिश हुई है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार (28 तारीख) को विदर्भ के अकोला, अमरावती, यवतमाल, वर्धा समेत चंद्रपुर जिले में भारी बारिश हुई है। यहां तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए हैं। वहीं लोगों के घरों का भी काफी नुकसान हुआ है। बारिश से प्रभावित हुए इलाकों से एक वीडियो भी सामने आया है।

अमरावती में बेमौसम बारिश का कहर

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चंदूर रेलवे तहसील का येराड इलाका भी बुरी तरह बारिश से प्रभावित हो गया। दरअसल यहां भी सोमवार सुबह करीब 4 बजे बारिश के साथ चक्रवात आया जिससे यह इलाका बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। येराड ग्राम पंचायत के तहत जिबला में अचानक आए तूफान से दो घरों पर लगी टीन की चादरें उड़ गईं और घर पूरी तरह तहस नहस हो गया है।

यवतमाल में भारी बारिश

विदर्भ के कई जिलें बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए है। इसमें यवतमाल भी शामिल है। यहां कुछ घरों के छत भी उड़ गये हैं। इसकी वजह से कई लोगों की जान पर बन आती है। यवतमाल जिले के बाभुलगांव तालुका में रविवार और सोमवार की सुबह जोरदार बारिश हुई।

तेज हवा के कारण कई लोगों के घरों के टिने उड़ गई। साथ ही 7 मकान ढह गए. पेड़ गिरने से कई गांवों की बत्ती गुल हो गई। पिंपलगांव में 15 हेक्टेयर तिल की फसल और अलेगांव में 2 हेक्टेयर केले की फसल बेमौसम मौसम से बुरी तरह प्रभावित हुई। इस तरह खेतों की फसलों का भी नुकसान हुआ है।

वर्धा में मूसलाधार बारिश

इसके अलावा आपको बता दें कि अकोला, वर्धा और वाशिम जिलों में भी बिजली गिरने के साथ आंधी आई है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। वर्धा के कारंजा (घाडगे) तालुका में बोरा के आकार की ओलावृष्टि हुई। इससे बागों को काफी नुकसान हुआ है। यहा जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

विदर्भ में अगले 24 घंटों का येलो अलर्ट

ऐसे में आज विदर्भ के 11 जिलों को अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुलढाणा और अकोला को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बेमौसम बारिश, बिजली गिरने और 30-40 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए उचित सावधानियां बरती जाएं। ताकि किसी भी तरह की हानि न हों।