SSC Result 2023

Loading

नासिक: मार्च 2023 में आयोजित महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (SSC Result 2023) की नासिक (Nashik) के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम (Result) शुक्रवार को ऑनलाइन (Online) जारी किया गया। 12वीं के बाद 10वीं के नतीजों में भी लड़कियां लड़कों के मुकाबले अव्वल रही। नासिक जिले का रिजल्ट 91.15 फीसदी रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.22 फीसदी कम है। जिले में 93.77 फीसदी लड़कियां और 88.82 फीसदी लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। जिले के 203 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 89 हजार 469 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 81 हजार 557 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 

इस वर्ष 10वीं के नतीजों में मातृभाषा मराठी के साथ हिंदी और अंग्रेजी को पहली भाषा के तौर पर रखने का प्रतिशत घटा है। यह पता चला है कि छात्रों को यह भाषा बहुत पसंद है। अंग्रेजी पहली भाषा का प्रतिशत थोड़ा कम हुआ। मराठी (पहली भाषा- 93.18), मराठी (दूसरी/तीसरी भाषा- 98.67), उर्दू (91.61), हिंदी (पहली- 95.40), हिंदी (दूसरी/तीसरी भाषा- 93.31), अंग्रेजी (प्रथम भाषा-99.36), अंग्रेजी (द्वितीय/तीसरी भाषा-93.71), गणित (95.98), विज्ञान (96.21) और सामाजिक विज्ञान (96.39) का परीक्षा परिणाम रहा है।

येवला तहसील रहा अव्वल

कक्षा 12वीं की परीक्षा की तरह ही जिले में कक्षा 10वीं की परीक्षा में भी येवला ने टॉप किया है, जबकि कलवण तहसील का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। येवला तहसील का परिणाम सबसे अधिक 94.37 प्रतिशत है, जबकि कलवण का परिणाम सबसे कम 73.44 प्रतिशत है। येवला तहसील के 4,448 विद्यार्थियों में से 4,198 पास हुए हैं। कलवण तहसील के 2,870 छात्रों में से 2,108 उत्तीर्ण हुए हैं। नांदगांव तहसील में परीक्षाफल 93.47 प्रतिशत रहा।  

तहसील स्तर पर परिणाम (प्रतिशत में)

चांदवड़ – 88.78, दिंडोरी – 90.06,  देवला-93.40, इगतपुरी-91.61, कलवण-73.40, मालेगांव-90.45, नासिक- 90.59, निफाड-92.70, नांदगांव-93.47, पेठ-92.99, सुरगाणा-86.04, सटाणा-94.22, सिन्नर-93.02, त्र्यंबकेश्वर- 92.14, येवला-94.37, मालेगांव महानगरपालिका क्षेत्र 86.66, नासिक महानगरपालिका क्षेत्र-93.37।

10 सलाहकारों की नियुक्ति

राज्य शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों की काउंसलिंग के लिए 10 काउंसलर नियुक्त किए गए हैं। छात्रों से अपील की जाती है कि वे 7387400970, 8308755241, 9404682716, 9373546299, 8767753069, 7387647902, 9834951752, 8421150528, 8999923229, 9321 नंबरों से संपर्क पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।