Sambhaji Bhide
संभाजी भिड़े (डिजाइन फोटो)

Loading

नागपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nasik News) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर शिव प्रतिष्ठान के संस्थापक संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide) की कार को गुरुवार (29) देर रात मनमाड में भीम सैनिकों (Bhim soldiers) ने रोक लिया। इस समय भीमसैनिकों ने भिड़े को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। आइए जानते है आखिर क्या है पूरा माजरा… 

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंची और भीम सैनिकों को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने संभाजी भिड़े की कार पर हमला करने की कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। 

भिड़े पर हमला 

इस मामले में देर रात तक मनमाड थाने में भीमसैनी के खिलाफ मामला दर्ज करने का काम शुरू हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, संभाजी भिड़े गुरुवार को एक कार्यक्रम के लिए नासिक के येवला आए थे। बता दें कि कार्यक्रम के बाद वे देर रात कार से मनमाड होते हुए धुला के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान मालेगांव चौंक पर भीम सैनिकों ने उनकी कार रोकी और जोरदार नारेबाजी की। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने भिड़े की कार पर हमला करने की भी कोशिश की। 

भीमसैनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

इससे कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इस बीच, घटना की जानकारी मिलने पर मालेगांव के अपर पुलिस अधीक्षक मनमाड पहुंचे।पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और हंगामा कर रहे भीम सैनिकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद संभाजी भिड़े धुले के लिए रवाना हो गए। इस मामले में देर रात तक भीमसैनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का काम शुरू हो गया। इस समय भीम सैनिकों ने मनमाड पुलिस स्टेशन के बाहर भारी भीड़ जमा कर रखी थी। इस घटना अब पुरे महाराष्ट्र में चर्चा हो रही है।