Rain in Nashik

Loading

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार शाम के बाद तूफानी हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। चांदवड तहसील में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। सिन्नर तहसील के कृष्णानगर में एक घर की दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसके अलावा जिला प्रशासन ने रविवार 12 मई को बताया कि गाय, भैंस, बैल और बकरी जैसे 13 जानवरों की भी मौत हो गई। सिन्नर, निफाड, देवला, नांदगांव, मालेगांव और बागलाण् तहसीलों में घरों, शेड, जालों और इमारतों को भारी नुकसान हुआ। 

चांदवड तालुका के परसुल की महिला शोभा कैलास निकम (45) की बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि सिन्नर के कृष्णानगर में योगेश सदगीर के घर की दीवार गिरने से पड़ोस में रहने वाली महिला जीजाबाई देवराम वरुंगसे घायल हो गईं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

तूफ़ान की वजह से कई घरों की टीन उड़ गई हैं तो कुछ घरों की दीवारें गिरने की भी घटनाएं हुई हैं। पेड़ों के उखड़ कर गिर जाने की भी सूचना मिली है। गौशालाओं, प्याज शेडों की छत उड़ गई हैं और किसानों को भारी नुकसान हुआ है।