nashik-accident-chalisgaon-nandgaon-road-accident-farmer-died-on-the-spot
File Photo

    Loading

    नासिक: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसे के मामले बढ़ रहे है। शुक्रवार को नासिक (Nashik) जिले में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। इस दुर्घटना 5 कॉलेज स्टूडेंट्स ने पानी जान गंवाई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। या भीषण हादसा कार का टायर फटने के कारण हुआ। कार का टायर फटने से गाड़ी सीधी डिवाइडर को तोड़कर दूसरी लेन में घुस गई। इस दौरान दूसरे लेन से आ रही दो  गाड़ियों से कार की टक्कर हो गई। 

    मिली हुई जानकारी के मुताबिक, यह भीषण सड़क हादसा सिन्नर के पास मोहदरी घाट में हुई। पुलिस ने बताया कि, कॉलेज के आठ स्टूडेंट्स का एक ग्रुप नासिक से सिन्नर की तरफ जा रहा था। तभी उनकी कार का टायर फट गया और उनकी गाडी डिवायडर को तोड़कर दूसरी लेन में आ गई। दूसरी तरफ से आ रही दो अन्य कारों को टक्कर मार दी। सभी छात्रों की उम्र 18-20 के करीब बताई जा रही है। 

    पुलिस ने बताया कि, इस हादसे में 5 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, उनमें 3 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं। वहीं, इस हादसे में दूसरी लेन से आ रही एक कार का चालक भी घायल हो गया।  ये टक्कर इतनी बड़ी थी कि इस हादसे में कार चकनाचूर हो गई।