Unauthorized Hoardings
File Pic

    Loading

    नासिक : शहर काे विद्रूप करने वाले अनधिकृत होर्डिंग (Unauthorized Hoardings), फलक हटाने के लिए महानगरपालिका (Municipal Corporation) ने समय दिया गया था, जो अब खत्म हो गया है। इसलिए महानगरपालिका प्रशासन जल्द ही अनधिकृत होर्डिंग को लेकर कार्रवाई शुरू करेगा। अनधिकृत होर्डिंग सामने आने पर मामला दर्ज करते हुए दंडात्मक कार्रवाई (Punitive Action) की जाएगी। होर्डिंग पर अधिकृत अनुमति के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य किया गया है। इसके चलते अनधिकृत होर्डिंग बंद होंगे। ऐसा दावा महानगरपालिका के विभिन्न टैक्स विभाग ने किया गया। आज की स्थिति में शहर में होर्डिंग, बैनर, शुभकामनाओं के फलक डंके की चोट पर लगाए जा रहे है। जनहित याचिका को लेकर दिए गए निर्देश का पालन न होने का दावा करते हुए सातारा के सुस्वराज फाउंडेशन ने मुंबई उच्च न्यायालय में महापालिक सहित राज्य सरकार के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की थी। 

    अधिकृत होर्डिंग्स को लेकर महानगरपालिका प्रशासन कार्रवाई करेगा

    न्यायालय ने 31 जनवरी 2017 को अंतिम आदेश जारी करते हुए अनधिकृत होर्डिंग, फलक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश राज्य सरकार, महानगरपालिका को दिए थे। परंतु यह आदेश दस्तावेज तक ही सीमित रहा। महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार ने नई नीति अपनाई है। इसके तहत शहर में महानगरपालिका और निजी जगह में होर्डिंग लगाने के स्थान और किराया भी घोषित किया है। अनधिकृत होर्डिंग हटाने के लिए महानगरपालिका ने संबंधितों को समय भी दिया था, जो अब खत्म हो गया है। अब महानगरपालिका प्रशासन जल्द ही अनधिकृत होर्डिंग को लेकर कार्रवाई शुरू करेगा। 

    होर्डिंग पर क्यूआर कोड अनिवार्य

    महानगरपालिका ने शहर के अधिकृत होर्डिंग के स्थान निश्चित करते हुए उसकी सूची महानगरपालिका के संकेत स्थल www.nmc.gov.in पर अपलोड की है। महानगरपालिका द्वारा निश्चित किए गए जगह के अलावा अन्य स्थान पर होर्डिंग लगाने के लिए संबंधित विभागीय कार्यालय के नागरी सुविधा केंद्र में अधिकृत आवेदन दाखिल कर अनुमति लेनी होगी। साथ ही होर्डिंग पर आवेदनकर्ता का नाम, अनुमति क्रमांक, अनुमति जगह आदि जानकारी का क्यूआर कोड अनिवार्य किया गया है। क्यूआर कोड होने वाले होर्डिंग अधिकृत होंगे। क्यूआर कोड न होने वाले होर्डिंग के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज करते हुए दंड भी वसूला जाएगा।