FILE- PHOTO
FILE- PHOTO

    Loading

    नासिक : महानगरपालिका (Municipal Corporation) की स्थायी समिति ने मंजूर किए गए बजट को कार्यान्वित करने समय राजस्व में 400 करोड़ रुपए की कमी आई है। इस पार्श्वभूमी पर संपत्ति टैक्स (Property Tax) की समाधानकारक वसूली हो रही है। इसलिए महानगरपालिका की तिजोरी को कुछ हद तक आधार मिल रहा है। जलापूर्ति बिल (Water Supply Bill) के माध्यम से भी 31 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। व्यावसायिक और वाणिज्य ऐसे प्रकार में शहर में पौने चार लाख संपत्ति है, जिसमें माध्यम से इस साल 150 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने का उद्दिष्ट दिया गया था। आर्थिक वर्ष शुरू होने के बाद टैक्स विभाग के माध्यम से समय से पहले टैक्स अदा करने पर शुरुआत के तीन महीने छूट दी जाती है। इसके बाद मार्च महीने में समाधानकारक वसूली होती है। इस साल दिसंबर आखिर तक 117 करोड़ रुपए का राजस्व जमा हुआ है। शेष 32 करोड़ रुपए मार्च महीने तक वसूल किए जाएंगे। एक और नियमित टैक्स वसूल हो रहा है तो दूसरी ओर बकायेदारों का प्रतिशत बढ़ रहा है।  बकाया टैक्स वसूल होने पर महानगरपालिका की तिजोरी में 150 से 200 करोड़ रुपए जमा होंगे। परंतु बकायेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। 

    समाधानकारक है जलापूर्ति बिल की वसूली

    बकाया टैक्स छोड़कर जलापूर्ति बिल के माध्यम से 75 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का उद्दिष्ट निश्चित किया गया है। इसमें से अब तक 32 करोड़ रुपए का राजस्व वसूल किया गया है। संपत्ति और जलापूर्ति टैक्स वसूली करते समय विभिन्न टैक्स विभाग को मनुष्य बल की कमी महसूस हो रही है। पूरे शहर से वसूली करने की जिम्मेदारी 80 कर्मचारियों पर है। उन्हें केवल वसूली का ही काम नहीं बल्कि जिला अधिकारी कार्यालय या चुनाव आयोग द्वारा निश्चित किए गए कार्य की भी जिम्मेदारी दी जाती है। फिर भी कर्मचारियों द्वारा की गई वसूली समाधानकारक बात है। 

    विभाग निहाय की गई संपत्ति टैक्स वसूली (करोड़)                 

    विभाग वसूली
    सातपुर 13, 25,08,025
    नासिक पश्चिम 22,57,87,861
    नासिक पूर्व 19, 36,11,856
    पंचवटी 20,12,81,357
    सिडको 24,29,85,601
    नासिकरोड 17,57,88,886