Kalidas Kala Mandir Theater

Loading

नासिक: कला संस्थान महाकवि कालिदास कला मंदिर नाट्यगृह (Kalidas Kala Mandir Theater) का किराया (Rent) मुंबई-पुणे के नाट्यगृह से अधिक होने से सिने अभिनेता प्रशांत दामले सहित नासिक की नाट्य संस्थाओं ने उद्योग मंत्री उदय सामंत (Minister Uday Samant) के माध्यम से सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Minister Sudhir Mungantiwar) से किराया कम करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद मुनगंटीवार ने नासिक महानगरपालिका ( Nashik Municipal Corporation) को किराया कम करने का निर्देश दिया। अब महानगरपालिका ने 25 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया। 50 प्रतिशत छूट नहीं देने से नाट्य रसिकों में नाराजगी का माहौल है। 

कोरोनाकाल में नाट्यगृह दो साल तक लॉकडाउन था। इसके चलते नाट्य क्षेत्र के कलाकारों के साथ नाट्य संस्थाओं का बड़े तौर पर नुकसान हुआ। कोरोना का असर कम होते ही महानगरपालिका ने सरकार द्वारा दिए गए आदेश के तहत नाट्यगृह शुरू किया। 50 प्रतिशत आसन क्षमता पर नाट्य गृह शुरू करने से 50 प्रतिशत छूट दी गई। मुंबई, ठाणे, कल्याण के नाट्य गृह में कम किराया है।

देनी पड़ती है अमानत रकम

 पुणे में तो 5 हजार रुपए किराया होने से छूट नहीं दी गई, परंतु नासिक महानगरपालिका द्वारा जा रही छूट को बंद करने से अब एक दिन के लिए 60 से 70 हजार रुपए किराया देना पड़ रहा है। अनामत रकम अलग देनी पड़ती है। इसके चलते आम आदमी यहां कार्यक्रम नहीं कर सकता है। नाट्य संस्थाओं को भी यह किराया अधिक लग रहा है, जिसे लेकर उद्योग मंत्री उदय सामंत के माध्यम से सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार से किराया कम करने की गुहार लगाई गई थी। इसके बाद मुनगंटीवार ने नासिक महानगरपालिका को किराया कम करने का निर्देश दिया। अब महानगरपालिका ने 25 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। मांग के अनुसार 50 प्रतिशत छूट अपेक्षित थी।

व्यावसायिक नाटक

सत्र समय  किराया (रुपए में)
सुबह   9 से 11 11,080
सुबह  11 से 3  11,080
दोपहर   3 से शाम 8   14,260
रात  9 से 12.30  16,520

अन्य कार्यक्रमों के लिए किराया                       

सुबह       9 से 11 23,000 
सुबह       11 से 3 23,000
दोपहर    3 से शाम 8  27,200
रात     9 से 12.30 31,000

प्रायोगिक नाटक के लिए भाड़ा

सुबह     9 से 11    5,369
सुबह    11 से 3   5,369
सुबह    11 से 3  7,140
रात  9 से 12.30   9,500

शनिवार और रविवार को 2,500 रुपए अतिरिक्त किराया।