Navi Mumbai, Crime, Maharashtra

    Loading

    नासिक: बीमा के 4 करोड़ हड़पने के लिए दोस्त की हत्या (Friend Murder) करने के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। देवलाली कैम्प निवासी अशोक भालेराव की कार से कुचलकर हत्या की गई थी। इस हत्या की सुराग पुलिस को मिली है। 4 करोड़ रुपए का बीमा हड़पने के लिए अशोक भालेराव को उसके 6 साथियों ने मिलकर सितंबर 2021 में उसे मौत के घाट उतार दिया था। दोस्तों ने अशोक के शरीर पर गाड़ी चढ़ाई और दुर्घटना का दिखावा किया। अशोक के मित्रों द्वारा उसके बीमा के 4 करोड़ रुपए हड़पने की जानकारी दो सप्ताह पूर्व सामने आई। 

    पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी। इस दौरान और एक सनसनीखेज खुलासा हुआ। अशोक भालेराव (Ashok Bhalerao) की हत्या करने के 8 माह पूर्व अर्थात जनवरी 2021 में एक अज्ञात व्यक्ति को इसी प्रकार से 7 लोगों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया था।  पुलिस के अनुसार उस अज्ञात व्यक्ति को शराब पिलाकर उसे गाड़ी के नीचे कुचला गया था।  इस मामले में म्हसरूल पुलिस ने बीती रात प्रकरण दर्ज किया।  इस मामले में मृतक अशोक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था।  

    हत्या मामले में एक महिला भी शामिल

    इस हत्या के मामले में एक महिला भी शामिल है। नासिक में हुई इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। सितंबर के पहले सप्ताह में बीमा कंपनी से पैसे लूटने के लिए एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा गया। अशोक भालेराव की हत्या की गई थी। अशोक की हत्या से पूर्व लगभग 8 माह पहले इस वारदात में शामिल संदिग्धों ने जनवरी 2021 की मध्यरात्रि गोदावरी नदी के किनारे बैठे एक अज्ञात व्यक्ति को शराब पिलाई और उसका स्कॉर्पियो गाड़ी से अपहरण किया। आडगांव-म्हसरूल लिंक रोड पर फेंककर उसे गाड़ी से कुचल दिया। इसे सड़क दुर्घटना साबित करने की कोशिश की। म्हसरूल पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया था। उसमें अशोक का नाम सामने आया था। इस वारदात के पीछे बीमा कंपनी से पैसे हड़पने का उद्देश्य होने की संभावना जताई जा रही है।