Will raise voice in the assembly for the questions of traders - Sima Hire

    Loading

    नाशिक : व्यापार (Trade) और उद्योग शहर (Industry City) की जीवनदायिनी है और पिछले 5 वर्षों में महानगरपालिका (Municipal Corporation) के माध्यम से व्यापार और उद्योग के हित में निर्णय लिए गए हैं। व्यापारियों (Merchants) और उद्यमियों के मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने की जरूरत है, एैसा प्रतिपादन नाशिक (Nashik) पश्चिम की विधायक सिमा हिरे द्वारा किया गया। वह भाजपा द्वारका मंडल व्यापार मोर्चे के समन्वयक जितेंद्र चोरडिया द्वारा आयोजित एक व्यावसायिक बैठक में बोल रही थीं। पाथर्डी क्षेत्र के शेलार हॉल में हुई बैठक में भाजपा द्वारका मंडल के 150 से अधिक व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे। एक चर्चा संगोष्ठी में शहर के अध्यक्ष गिरीश पालवे ने कहा कि व्यापारियों को एक अभिनव दृष्टिकोण से नए अवसर पैदा करने चाहिए, साथ ही उन्हें व्यापार विकास के लिए नाफेड जैसे संगठनों से मदद लेनी चाहिए।

    यदि व्यापारी एकजुट होकर क्लस्टर के रूप में मांग करते हैं, तो केंद्र सरकार से सहायता प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, एैसा आश्वासन उन्होंने दिया। इस बैठक में सुप्रसिद्ध उद्योगपती राहुल बजाज को श्रद्धांजली दी गई। साथ ही भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सांसद स्वर्गीय उत्तम रावजी पाटील का अभिवादन किया गया। इस मौके पर मंच पर विधायक सिमा हिरे, शहराध्यक्ष गिरीश पालवे, द्वारका मंडल अध्यक्ष सुनील देसाई, शहर सचिव जगनअण्णा पाटील, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय साने, व्यापारी मंडल के शहर अध्यक्ष शशिकांत शेट्टी, द्वारका मंडल संयोजक जितेंद्र चोरडिया, नगरसेविका पुष्पा आव्हाड, मंडल सचिव उदय जोशी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की सफलता के लिए सुनील वाघ, शरद निकम, गिरीश जोशी, नितीन कुलकर्णी, गजानन भुसारी, विद्या खरात, वैशाली घावटे, श्वेता खोडे, निता आकोटकर, मंजुश्री आकोलकर, भंडारे, सतीश देवरे, भांबरे, समाधान अहिरे, राकेश बागूल, किरण पारख, मनोज बारी, मच्छिंद्र पाटील, बुद्धीप्रसाद रिजाल, मुकेश मुनोत, एकनाथ नवले, संजय गायकवाड, गणेश ठाकूर, ललित नाहर, बापूसाहेब आहिरराव ने प्रयास किए।