दिवाली त्योहार में तहस-नहस होगा महिलाओं का आर्थिक बजट, पढ़ें पूरी खबर

    Loading

    नासिक : आगामी कुछ दिनों के बाद दिवाली त्योहार (Diwali Festival) की रेल-चेल शुरू होगी। ऐसे में शक्कर (Sugar) और सुकामेवा (Sukameva) के दाम (Price) बढ़ गए है। वैसे पहले से ही खाद्य तेल (Edible Oil) और सब्जियों (Vegetables) के दाम आसमान छू रहे है। शक्कर के दाम बढ़ने से दिवाली की मिठास कम होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके चलते इस दिवाली में बनाए गए वाले लड्डू, शंकरपाले, अनारसे, बर्फी आदि स्वादिष्ट पदार्थो की टेस्ट नागरिक नहीं ले पाएंगे। शहर में आज की स्थिति में बड़े व्यापारियों के पास शक्कर प्रति किलो 39 रुपए मिल रही है। तो खुदरा बिक्रेता 40 से 41 रुपए प्रति किलो शक्कर बेच रहे है। खाद्य तेल और सुकामेवा भी महंगा होने से सण-उत्सव में आवश्यक होने वाले मिठे पदार्थो पर महंगाई की छाया नजर हा रही है। नवरात्रि उत्सव से दिवाली के बीच खाद्य तेल, शक्कर, सुकामेवा सहित अन्य कई पदार्थो की मांग बढ़ती है। इस साल कोरोना महामारी का संकट टलने से सण-उत्सव उत्साह से मनाए जा रहे है। पिछले साल की तुलना में इस साल खाद्य तेल का 15 किलो का डिब्बा 100 से 200 रुपए से मंहगा हो गया है। सितंबर में हुई अतिवृष्टि से सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे है। कुलमिलाकर पिछले साल की तुलना में इस की दिवाली नागरिकों के लिए कम मिठास की होगी। 

    200 रुपए से बढ़े सुकामेवा के दाम

    शक्कर के दाम बढ़ते मिठे पदार्थ के लिए आवश्यक होने वाले सुकामेवा के दाम भी बढ़ गए है। पिछले महीने तक किमान 720 रुपए किलो होने वाले काजू अब किमान 850 रुपए हो गए है। 550 रुपए से मिलने वाले बदाम अब 700 रुपए हो गए है। साथ ही सुखा अंगूर 350 ते 400 रुपए से मिल रहे है। 850 रुपए से मिलने वाले अंजीर अब 1 हजार 1100 रुपए प्रति किलो मिल रहे है। ठंड बढ़ने के बाद यह दाम और भी बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

    ऐसे है खाद्य तेल के दाम

    खाद्य तेल (प्रति 5 किलो)                

    प्रकार                              पुराने दाम नए दाम
    मूंगफली तेल 2600 से 2700  2900
    सोयाबीन तेल 2050 से 2100 2250
    सूर्यफूल तेल 2050                            2150

    ऐसे है सब्जी के दाम (प्रति किलो)                                            

    भाजी पुराने दाम नए दाम
    गवार 60 80 से 100
    भेंडी 40 60 से 80
    करेला 40 60 से 80
    गिलके 40 60
    दोडके  40 60
    मेथी                               30 से 40  40 से 50
    पालक                            20 से 25 30
    शेपू                                20 से 25 30
    धनिया                            10                                 20