महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे (Photo Credits-ANI Twitter)
महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई: देश में आज से शारदीय नवरात्रि (Navratri 2021) की शुरूआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। यही कारण है कि नवरात्रि के आगाज के साथ ही मंदिरों में भक्त सुबह से ही पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे (Health Minister Rajesh Tope) ने महालक्ष्मी मंदिर (Mahalaxmi Temple) जाकर पूजा की है। 

    बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन राज्य के मंत्री राजेश टोपे ने मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर में पूजा की। साथ ही राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मुंबई के सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में पूजा की। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। साथ ही इसी दिन कलश स्थापना का भी विधान है।  

    महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मुंबई के सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में पूजा की-

    वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं। आने वाले दिन जगत जननी मां की पूजा के लिए स्वयं को समर्पित करने के हैं। नवरात्रि सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।