awhad
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली/ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, ठाणे पुलिस (Thane Police) ने बताया है कि कुछ दिन पहले मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ के स्थानीय थिएटर में प्रदर्शन के विरोध में ठाणे में वर्तक नगर पुलिस ने NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र आव्हाड  को नोटिस (Police Notice) जारी किया था।

    बता दें कि, इसी मामले को लेकर अब ठाणे पुलिस ने NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड और उनके 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ वर्तक नगर थाने में FIR दर्ज कि थी। इसके साथ ही IPC की धारा 141,143,146,149,323,504 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

    दरअसल ठाणे के एक मॉल में फिल्म ‘हर हर महादेव’ का शो जबरन बंद करने और दर्शकों के साथ मारपीट करने के आरोप में NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड और उनके 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ वर्तक नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके साथ ही IPC की धारा 141,143,146,149,323,504 के तहत मामला दर्ज हुआ हुआ था। इस दौरान NCP कार्यकर्ताओं ने एक दर्शक की पिटाई भी की। इस दर्शक की पिटाई का एक वीडियो सामने आया था। 

    वहीं इससे एक दिन पहले, पूर्व राज्यसभा सदस्य और कोल्हापुर शाही परिवार के वंशज संभाजी छत्रपति ने चेतावनी दी थी कि, यदि मराठा इतिहास के सर्वकालिक महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित किसी भी आगामी फिल्म में अगर तथ्यों को बेमतलब तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है, तो वह ऐसी फिल्मों का पुरजोर विरोध करेंगे और उनकी रिलीज को रोकने के लिए सभी जरुरी प्रयास होंगे। इसके साथ ही संभाजी छत्रपति ने (हाल ही में रिलीज हुई) मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ और आगामी फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’पर भी नाराजगी व्यक्त की थी।