Jayant Patil
PIC: ANI/Twitter

    Loading

    पिंपरी: चिंचवड विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नाना काटे (Nana Kate) के प्रचार के लिए पिंपरी-चिंचवड शहर (Pimpri-Chinchwad City) आने पर राज्यपाल के इस्तीफे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने टिप्पणी की। मीडिया से की गई बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) ने 12 विधान परिषद सदस्यों की नियुक्ति में खेल खेला। महाराष्ट्र में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। जयंत पाटिल ने आशा व्यक्त की कि नए राज्यपाल को राजनेताओं की कठपुतली नहीं बनना चाहिए।

    जयंत पाटिल ने आगे कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज और महात्मा ज्योतिबा फुले के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। उस समय बीजेपी ने राज्यपाल के बयान का कभी विरोध नहीं किया था। उल्टे महाविकास आघाड़ी की ओर से राज्यपाल की निंदा की गई। शायद बीजेपी देशभक्तों की अवमानना ​​को स्वीकार करती है। प्रखर विरोध के बावजूद बीजेपी ने राज्यपाल को नहीं बदला। अब उस राज्यपाल ने स्वयं कहा कि अब बात समाप्त हो गई। 

    उपचुनाव में बगावत कोई मायने नहीं रखेगी

    जयंत पाटिल ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, महाराष्ट्र के लोग राष्ट्रपुरुषों के अपमान को कभी नहीं भूलेंगे। उपचुनाव में महाविकास आघाड़ी के जीत के बारे में पूछने पर पाटिल ने कहा कि ऐसी ही लड़ाई बीजेपी और एनसीपी के बीच होने वाली है। उपचुनाव में बगावत कोई मायने नहीं रखेगी।