Jarange Patil
मनोज जरांगे पाटिल

Loading

नागपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra News) की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र में राज्य सरकार (Maharashtra Government) द्वारा मराठा समुदाय (Maratha Community) को अलग से आरक्षण (Maratha Reservation) देने के बाद भी हिंसक प्रदर्शन करने वाले मनोज जारांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।

इस खबर से पुरे राज्य में मरथा समुदाय के लोग आक्रामक हुए है। आइए जानते है पूरी खबर विस्तार से…  

प्रवीण दरेकर (फाइल फोटो)

दरअसल सामने आई जानकारी के मुताबिक, बीजेपी (BJP) नेता प्रवीण दरेकर (Pravin Darekar) ने आज (27 फरवरी) विधान परिषद में मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में अशांति और अराजकता फैलाई जा रही है।

इस दौरान प्रवीण दरेकर ने यह भी कहा है कि इस साजिश के पीछे के मास्टरमाइंड का पता लगाया जाना चाहिए और मामला दर्ज किया जाना चाहिए और इतना ही नहीं बल्कि एसआईटी के माध्यम से जांच की जानी चाहिए। ऐसे में अब  प्रवीण दरेकर के इस बयान से महाराष्ट्र में स्थिति बिगड़ने की संभावना है और इसके साथ ही मराठा समुदाय इस मांग को लेकर आक्रमक हो सकता है।