
नई दिल्ली. सोशल मीडिया जगत से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) से मारपीट के केस में गिरफ्तार हो चुकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल (Sapna Gill) आज यानी गुरुवार को मुंबई कोर्ट पहुंचीं। इसके साथ ही उन्होंने पृथ्वी शॉ के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
Prithvi Shaw selfie controversy | A woman from Mumbai, among those arrested for abusing & attacking cricketer Prithvi Shaw has moved the magistrate court for the registration of an FIR against him for allegedly assaulting her.
— ANI (@ANI) April 6, 2023
आज अपनी दायर याचिका में सपना ने कहा कि, पृथ्वी ने उन पर हमला किया। पता हो कि, बीते 15 फरवरी को मुंबई के एक होटल के बाहर सेल्फी लेने से शुरू हुए विवाद में पृथ्वी शॉ ने सपना और उनके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के बाद सपना और उनके दोस्तों को जमानत मिल गई थी।
गौरतलब है कि इसके पहले भी सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ सपना गिल ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर उन्हें आपत्तिजनक तरीके से छूने और उन पर हमला करने का आरोप लगाया था। आरोप के अनुसार वह एक होटल में बीते 15 फरवरी को जब पार्टी कर रही थीं, तभी क्रिकेटर और उनके दोस्तों के समूह ने “उन्हें जोर से थप्पड़ मारा और उनके निजी अंगों को छुआ।” वहीं उन्होंने पृथ्वी शॉ के खिलाफ 20 फरवरी को एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसी दिन गिल को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी।
मामले पर पुलिस के मुताबिक मुंबई के सांताक्रूज स्थित एक आलीशान होटल की यह घटना 15 फरवरी की है। पुलिस के अनुसार शॉ अपने एक दोस्त के साथ उस दिन होटल गये थे, जहां क्रिकेटर के सेल्फी देने से इनकार करने के बाद सपना गिल और उनके दोस्त शोभित ठाकुर का उनसे झगड़ा हो गया था।