Aaditya Thackeray

    Loading

    पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) में आने वाला चौथा बड़ा प्रोजेक्ट राज्य से बाहर चला गया। वे पिछले तीन-चार महीने से इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इसके लिए राज्य की असंवैधानिक सरकार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री जिम्मेदार हैं। वे कह रहे थे कि एयर बस प्रकल्प (Air Bus Project) को मिहान (Mihan) में लाएंगे, लेकिन अब यह प्रकल्प दूसरे राज्य में चला गया है। खोके सरकार पर किसी भी उद्यमी को भरोसा नहीं है, इसलिए उद्योग राज्य से बाहर जा रहे हैं। ऐसा गंभीर आरोप युवासेना प्रमुख और पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने लगाया।

    पुणे में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य ठाकरे ने ये आरोप लगाए। राज्य में आने वाले बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। इसके कारण राज्य की राजनीति (Politics) में बवाल मचा हुआ हैं। इसे लेकर आदित्य ठाकरे ने राज्य सरकार की आलोचना की है। 

    राज्य के मंत्री झूठ बोल रहे हैं

    आदित्य ठाकरे ने कहा कि वेदांता के बारे जैसे यह नहीं जानते थे, वैसे एयरबस के बारे में भी नहीं जानते थे। इस राज्य के मंत्री झूठ बोल रहे हैं। हम प्रधानमंत्री से दिल्ली जाकर बात करेंगे, ऐसा क्यों कहा। उसके साथ उन्होंने करार हो जाने की खबर मालूम रहते क्यों नहीं बताया, ऐसा सवाल भी आदित्य ठाकरे ने उठाया।

    सीएम दहीहांडी में व्यस्त

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारा मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल केवल दही हांडी, राजनीतिक मुलाकात में व्यस्त हैं। जैसे शिवराज सिंह चौहान और नवीन पटनायक महाराष्ट्र में आए और उद्यमियों से चर्चा की। वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में जाकर कोई उद्योग क्यों नहीं लाए। ऐसे में सवाल उठता है कि राज्य में कैसे निवेश आएगा। उन्होंने जमकर मुख्यमंत्री की आलोचना की।