Road accident in Bundi Rajasthan four people died in same family
प्रतीकात्मक फोटो

Loading

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पुणे में एक भयानक हादसा हुआ है। शादी के लिए जब बाराती जा रहे थे तो उनका टेंपो पलट गया। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। दरअसल ये हादसा टेंपो का टायर फटने से हुआ। हैरानी वाली बात तो यह भी है कि  घायलों में बच्चे भी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आइए जानते है पूरी खबर… 

मातम में बदलीं खुशियां 

हादसे की इस घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि हादसा उस समय हुआ जब शादी में गया दूल्हा शादी समारोह के बाद घर लौट रहा था। यह भयानक हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर राजगुरुनगर निकास पर हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात की है। इस टेंपो में तीस से पैंतीस दूल्हे सवार थे। जब यह टेंपो पुणे-नासिक हाईवे पर राजगुरुनगर इलाके में आया तो टेंपो का टायर फट गया। टायर फटने से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टेंपो पलट गया।

इस वजह से हुआ हादसा 

इस टेंपो में करीब तीस से पैंतीस बाराती थे हैं। टेंपो का टायर फुट गया और टेंपो पलट गया। इस हादसे में करीब 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में बच्चे भी हैं। हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।