पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के पुणे (Pune) शहर में दुपहिया वाहनों के एक सर्विस स्टेशन में आग लगने से करीब 25 मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गयीं।
घटना बाबत एक दमकल अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि दमकल नियंत्रण कक्ष को सिंहगड रोड पर स्थित सर्विस स्टेशन में आग लगने के बारे में सुबह सात बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली थी।
#WATCH | Maharashtra | Around 25 motorcycles were charred after a fire broke out at a two-wheeler service station in Pune city earlier this morning. The fire was later doused off.
(Visuals: Fire Department) pic.twitter.com/Jr807qNX0b
— ANI (@ANI) October 5, 2023
उन्होंने कहा, ‘‘सूचना मिलने के बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। सर्विस के लिए लाए गए करीब 20 से 25 दुपहिया वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।” अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।