Temperature

Loading

पुणे: अगले कुछ दिनों में  पुणे के तापमान (Pune Tmperature) में बढ़ोतरी की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार कर जाएगा, जिससे इस हफ्ते भीषण गर्मी (Heat) पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। आईएमडी ने लू संबंधी कोई चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन लोगों को निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) से सावधान रहने की चेतावनी दी है क्योंकि इस दौरान मुख्य रूप से हवा में उच्च नमी, शरीर की प्राकृतिक ठंडक को रोक देता है।

आईएमडी ने लोगों को सलाह दी है कि जितना हो सके हाइड्रेटेड रहें और सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। शनिवार को शिरूर जिले का सबसे गर्म हिस्सा रहा, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मगरपट्टा, लवले और कोरेगांव का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। 34.5 के अधिकतम तापमान के साथ लोनावला जिले का सबसे ठंडा हिस्सा रहा, अन्य सभी हिस्सों में तापमान 35 और 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

26 मई तक तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस 

इस बीच, विशेषज्ञों ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को निकोबार द्वीप तक पहुंच गया। आईएमडी ने 4 जून (4 दिन आगे पीछे) को केरल तट पर मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, वर्तमान में पड़ रही गर्मी, गर्मी के मौसम की एक सामान्य प्रवृत्ति है। हवा में सामान्य से अधिक नमी होने के कारण रातें समान रूप से गर्म हैं। आईएमडी के मुताबिक पुणे और इसके आसपास के इलाके का तापमान 26 मई तक 40-41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जो सामान्य तापमान से लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।