
पुणे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने मंगलवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) की सांस्कृतिक राजधानी पुणे (Pune) के साने गुरुजी तरूण मंडल में गणपति गणेश जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले समेत कई नेता उपस्थित थे।
बता दें कि साने गुरुजी तरूण मंडल गणपति का पंडाल उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। इस पंडाल में गणेश जी के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
#WATCH | Maharashtra | BJP national president JP Nadda offered prayers at the pandal designed by Sane Guruji Tarun Mandal Ganapati in Pune, on the model of Ujjain’s Mahakal Temple. pic.twitter.com/ICzI0ScB3H
— ANI (@ANI) September 26, 2023
साने गुरुजी तरूण मंडल में गणपति गणेश जी के दर्शन और पूजा अर्चना मुख्यमंत्री शिंदे और चंद्रशेखर बावनकुले ने भी की। दोनों नेताओं ने भगवान् से आशीर्वाद लिया।
वहीं, इससे कुछ दीन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन और पूजा अर्चना की थी। इस दौरान गृहमंत्री के साथ राज्य के मुख्यमंत्री शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) भी मौजूद थे।