pune chandni chowk

    Loading

    पुणे: चांदनी चौक (Chandni Chowk) में बनाए जा रहे एकीकृत फ्लाइओवर परियोजना के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने निरीक्षण किया। इस प्रोजेक्ट का काम जल्द पूरा किया जाए, ऐसे स्पष्ट निर्देश जिलाधिकारी डॉ. देशमुख ( DM Rajesh Deshmukh) ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए। चांदनी चौक में हो रहे ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) के कारण यहां का पुराना पुल तोड़ दिया गया है। पुराने पुल को गिराए जाने के बाद यहां पर सर्विस रोड और अन्य कार्यों के लिए दोनों ओर से चट्टान की खुदाई का कार्य चल रहा है। इस कार्य का जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने निरीक्षण किया। 

    वर्तमान में पुल साइट पर मुंबई से सातारा जाने के लिए पांच लेन और सातारा से मुंबई जानेवाले मार्ग पर तीन लेन उपलब्ध है। उसके साथ एनडीए के रास्ते सातारा से मुंबई जाने के लिए दो अतिरिक्त लेन उपलब्ध हैं।

    रिटेनिंग वॉल का काम 15 दिनों में होगा पूरा

    मुंबई-बेंगलुरू हाइवे पर मौजूदा फोर-लेन रोड को सिक्स लेन में बदलने के लिए रिटेनिंग वॉल और सॉइल फिलिंग का कार्य तेजी से शुरु है। अब तक इसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका हैं। शेष कार्य को 15 दिनों में पूरा करने की योजना है। श्रृंगेरी मठ से सातारा, वारजे जानेवाले 4 लेन सर्विस रोड का काम पूरा हो गया है। इसलिए उसे यातायात के लिए खुला कर दिया है, लेकिन बावधन से सातारा जानेवाले रैंप नं-6 का काम प्रगति पर है। इसे डेढ़ माह में पुरा कर लिया जाएगा।

    जून 2023 तक एकीकृत उड्डानपुल का कार्य होगा पूरा

    चांदनी चौक में बनाए जा रहे एकीकृत उड्डानपुल का काम 75 फीसदी पूरा हो चुका है। यह परियोजना जून 2023 तक पूरी होगा। कोथरुड-वारजे-सातारा सर्विस रोड का काम पूरा हो चुका है। इस सड़क को यातायात के लिए खोला गया है। शेष कार्य अगले 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। मुलशी से कोथरुड पुराने भुयारी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य अगले डेढ़ महीने में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं मुलशी से मुंबई जानेवाले रैंप का कार्य 1 नवंबर से शुरु किया गया है। अगले एक महीने में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इससे मुलशी से मुंबई जानेवाली यातायात सुगम हो जाएगी। ऐसी जानकारी एनएचएआय के अधिकारियों ने दी।