corona
File Photo

    Loading

    पुणे: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में लगातार कोरोना (Corona) के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 4029 नए मामले सामने आए है। जिसके साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14890 हो गए। यह जानकारी पुणे नगर निगम ने दी। 

    पुणे नगर निगम (पीएमसी) के मुताबिक, आज 4,029 नए मामलों  सामने आए  है और एक मरीज की मौत हो गई है। जिसके साथ कुल ममलों की संख्या बढ़कर 14,890 हो गई। वहीं, मरने वालों की संख्या 9,127 हो गई है।

    इस बीच, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा कि शराब की दुकानों सहित पूजा स्थलों और अन्य स्थलों पर धीरे-धीरे प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जो कोरोना वायरस के फैलने की वजह बनते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, एक दिन पहले राज्य सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध लोगों के हित में हैं।

    उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “शराब की दुकानों और पूजा स्थलों जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। हालांकि, मामले बढ़ रहे हैं, अस्पताल में बिस्तर पर रहने और ऑक्सीजन की मांग कम है। जब ये बढ़ने लगेंगे, तो हम सख्त प्रतिबंध लागू करेंगे।” .

    इसके अलावा, महाराष्ट्र सरकार ने 8 जनवरी को जारी अपने अंतिम आदेश में आंशिक संशोधन किया, जो सोमवार से लागू होने वाला है।   राज्य सरकार ने रविवार को अपने कोरोना गाइड लाइन में संसोधन करते हुए  ब्यूटी सलून और जिम को 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करने की अनुमति दी है।