‘क्रेडाई’ पुणे मेट्रो ने दी पुणेवासियों को सौगात

    Loading

    पुणे. कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के इस समय में क्रेडाई पुणे मेट्रो (CREDAI Pune Metro) फिर एक पुणेवासियों की मदद के लिए आगे आई है। इस बार पुणे (Pune) और पिंपरी -चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) के महानगरपालिका अस्पतालों को 10 वेंटिलेटर (Ventilator) और 10 हाई फ्लो ऑक्सीजन डिवाइस (High Flow Oxygen Device) की मदद दी गई है। कोरोना महामारी के इस संकट में क्रेडाई पुणे मेट्रो की ओर से कई बार विभिन्न तरह की मदद दी गई है। क्रेडाई पुणे मेट्रो के अध्यक्ष अनिल फरांदे के मार्गदर्शन में पिछले वर्ष भी पुणेवासियों के लिए मदद का हाथ आगे किया गया था।

    इस बार फिर महामारी का प्रकोप बढ़ गया है और इस समय ऑक्सीजन सिलिंडर और वेंटिलेटर की हो रही कमी को देखते हुए पुणे और पिंपरी-चिंचवड के महानगरपालिका अस्पतालों को यह वेंटिलेटर और हाई फ्लो ऑक्सीजन डिवाइस दिए गए है। इसमें बाणेर के मनपा कोविड अस्पताल को 5 वेंटिलेटर और हाई फ्लो ऑक्सीजन डिवाइस दिए गए। इस समय क्रेडाई पुणे मेट्रो के सहसचिव तेजराज पाटिल, पुणे मनपा के डॉ. घुगे उपस्थित थे। इसके अलावा पिंपरी-चिंचवड के थेरगांव मनपा कोविड हॉस्पिटल को 5 वेंटिलेटर और हाई फ्लो ऑक्सीजन डिवाइस दिए गए है।

    क्रेडाई ने दिए 5 वेंटिलेटर

    पिंपरी में स्थापित डॉ. डी. वाई. पाटिल हॉस्पिटल में पुलिस कर्मियों के लिए खास तैयार किए गए 30 बेड के कक्ष का उद्घाटन पिंपरी -चिंचवड के पुलिस कमिश्नर कृष्णप्रकाश के हाथों किया गया। इस समय अनिल फरांदे समेत डॉ. डी. वाई. पाटिल विश्वविद्यालय के कुलपति पी. डी. पाटिल उपस्थित थे। इस कक्ष के लिए क्रेडाई की ओर से 5 वेंटिलेटर भेंट किए गए हैं, ऐसी जानकारी अनिल फरांदे ने दी।