
पुणे: पुणे (Pune) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर एक भीषण हादसा (Accident) हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। इस वजह से बड़ा हादसा हुआ। यह कार मुंबई से पुणे जा रही थी। यह भयानक हादसा उर्से टोल पास के पास हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि आधी कार ट्रक के नीचे फंस गई।
मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह भयानक हादसा आज सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर तालेगांव टोल प्लाजा के पास हुआ है। ट्रक खराब होने के कारण ड्राइवर ने उसे सड़क किनारे रोका था। इसी दौरान एक कार तेज गति से आई और सीधे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, कार चालक ने नियंत्रण खो दिया था। इसलिए यह भीषण हादसा हुआ।
Maharashtra | Three people dead after a car rams into a parked truck on Mumbai-Pune Expressway near Urse toll plaza.
— ANI (@ANI) March 17, 2023
इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार में सभी लोग कहां के थे। इस हादसे में मृतक की शिनाख्त की जा रही है। फ़िलहाल एक ही मृतक की शिनाख्त हो पाई है। मृतक का नाम विजय विश्वनाथ खैरे था और वह सतारा का रहनेवाला था।