maharashtra-school-starting-on-15-june-minister-varsha-gaikwad-announcement-on-school
File Photo

    Loading

    पुणे: महाराष्ट्र के सभी  में हिस्सों में मानसून ने अब दस्तक दे दी है। वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ के खतरे के चरम स्तर की घोषणा की गई। जबकि, मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कई नागरिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अब कुछ जिलों के लिए महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, अब पुणे नगर निगम द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। निगम ने कल भारी बारिश की आईएमडी की चेतावनी के मद्देनजर शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने को कहा है।

    नगर निगम ने एक सर्कुलर जारी  करते  हुए  कहा कि,  कल यानी 14 जुलाई 2022 को सभी कक्षाओं के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी नगर आयुक्त विक्रम कुमार ने दी है। 

    उल्लेखनीय है कि, देश राज्य के कई हिस्सों में मुसलाधार बारिश ने कहर  मचा कर कर रखा है। वहीं, पुणे नगर निगम की सीमा के भीतर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश जारी है।तो दूसरी और  मौसम विभाग ने और भारी बारिश होने  संभावना जताई है। जिसको देखते हुए नगर निगम द्वारा एक परिपत्रक जारी कर किंडरगार्टन, प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, सभी नगरपालिका स्कूलों और सभी निजी स्कूलों और विद्यालयों को बंद घोषित कर दिया गया है।