Rape
प्रतीकात्मक तस्वीर

Loading

पुणे: पुणे (Pune) शहर के मुंढवा (Mundhwa) परिसर से नाबालिग (Minor) लड़की के साथ अश्लील हरकत की घटना सामने आई है। एक सोसायटी के लिफ्ट (Lift) से घर जा रही नाबालिग लड़की को एक युवक ने अश्लील तरीके से स्पर्श किया और उससे छेड़छाड़ (Molestation) की। यह घटना सोमवार 25 मार्च की शाम छह बजे घोरपड़ी में हुई। इस मामले में मुंढवा पुलिस ने एक युवक पर पोक्सो कानून के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में 17 वर्षीय लड़की ने मुंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर शाहिद जाकिर शेख (उम्र-20, नि. घोरपडी) के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की दादी को खाना देकर घर जा रही थी। सोसायटी के लिफ्ट से घर जाते वक्त लिफ्ट में आरोपी शाहिद आया। उसने लड़की को गलत तरीके से स्पर्श कर उसके करीब आने का प्रयास किया। इसके बाद मंगलवार को उसे फोन कर अश्लील बात कर स्त्री मन में लज्जा पैदा करने वाला कृत्य किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घूमने गई युवती के साथ छेड़छाड़
एक अन्य घटना में सहेली के साथ घूमने गई युवती के साथ बाइक पर आए अज्ञात युवक ने अश्लील बात कर छेड़छाड़ की। इसके बाद फिर से पीछे से आकर अश्लील तरह से स्पर्श कर स्त्री मन में लज्जा पैदा करने वाला कृत्य किया। यह घटना सोमवार 25 मार्च की रात पौने 12 बजे कोरेगांव पार्क के लेन 2 रोड पर हुई। इस मामले में 23 वर्षीय युवती ने कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।