pune
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/पुणे. जहां एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में मानसून (Monsoon) का भयंकर कहर मचा रहा है, वहीं इसके चलते अनेकों पुराने भवन और मकान गिरने से कई नयी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में आज सुबह पुणे (Pune) के कोंढवा इलाके में एक खाली घर की दीवार गिरने के बाद यहां फंसे 11 लोगों को दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने बचाया। हालाँकि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

    मामले पर पुणे अग्निशमन विभाग ने बताया कि, पुणे के स्थानीय कोंढवा इलाके में आज सुबह एक खाली घर की दीवार गिरने के बाद फंसे 11 लोगों को दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया है। किसी की भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पुणे के नाना पेठ इलाके में सोमवार करीब आधी रात को आवासीय ढांचा ‘वाड़ा’ ढह गया था। इस वाड़ा में छोटे छोटे कमरों वाले कुछ मकान थे। वाड़ा ढहने तथा उसके मलबे में चार लोगों के दब जाने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने चार लोगों को बचाया। 

    बता दें कि  कि पुणे नगर निगम (PMC) ने इससे पहले 478 वाड़ों को नोटिस जारी किया था, जो कि खतरनाक स्थिति में हैं। वहीं PMC ने इनमें से 28 को गिरा दिया है। पता हो कि, पुणे में बीते कुछ दिनों से भयंकर और भारी बारिश हो रही है।