
नवभारत डिजिटल डेस्क: कल पूरे महाराष्ट्र में भगवान गणेश जी का आगमन हो चुका है। ऐसे में इस उत्सव को हर जगह बड़े जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। आज यानी बुधवार (20 सितंबर) को गणेश उत्सव पर्व का दूसरा दिन है। अलगे 10 दिन के लिए गणपति उत्सव मौके पर कई तरह के अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ऐसे में आज सुबह पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में एक भव्य पाढ़ का आयोजन किया गया।
#WATCH | Maharashtra | More than 35,000 women gathered and recited Ganapati Atharvaśīrṣa in front of Shreemant Dagdusheth Halwai Ganpati Mandir in Pune earlier this morning. This was organised by the Temple Trust as a part of #GaneshChaturthi celebrations. pic.twitter.com/TqSmf51Ljr
— ANI (@ANI) September 20, 2023
गणेश चतुर्थी यह महाराष्ट्र का प्रमुख त्यौहार है। इस त्यौहार को सबसे ज्यादा धूमधाम से यहीं मनाया जाता है। ऐसे में आपको बता दें कि आज गणेश उत्सव पर्व के दूसरे दिन पुणे में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर के सामने 35,000 से ज्यादा महिलाएं एकत्रित हुईं और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम का आयोजन मंदिर ट्रस्ट ने किया, जबकि यह आयोजन गणेश चतुर्थी समारोह के एक भाग के तौर पर है मंदिर ट्रस्ट आगे और भी कार्यक्रम करवाएगा। इसका वीडियो हाल ही में ट्विटर पर सामने आया है।