Pimpri Chinchwad Municipal Corporation

    Loading

    पिंपरी: संपत्ति कर (Property Tax) की प्रभावी वसूली के लिहाज से कर संग्रह विभागीय कार्यालयों में होड़ निर्माण करने और कर वसूली से आय वृद्धि (Income Growth) हासिल करने के उद्देश्य से पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation ) ने इनामी योजना (Reward Scheme) लागू की है। कर संग्रह के विभागीय कार्यलय स्तर पर लागू की जाने वाली इस योजना में सहायक मंडलाधिकारी से गुट समन्वयक, गुट प्रमुख या लिपिक को शामिल किया जाएगा। उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर 10 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक के इनाम दिए जाएंगे।

    संपत्ति कर महानगरपालिका सीमा क्षेत्र के भीतर भवनों और भूमि पर लगाया जाता है। कर संग्रहण और कर निर्धारण विभाग के प्रधान कार्यालय और 16 कर संग्रहण संभागीय कार्यालयों द्वारा संपत्ति कर की वसूली की जाती है। महानगरपालिका के राजस्व को बढ़ाने और बजटीय उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कर संग्रह विभाग द्वारा विभिन्न उपायों को लागू किया जा रहा है। इनमें शहर के मुख्य चौराहे पर विभाग की विभिन्न रियायतों के बैनर या फ्लेक्स लगाना, निजी रेडियो के माध्यम से जिंगल प्रसारित करना, बकाए संपत्ति कर से संबंधित मालिकों को घर जाना, पूर्व-जब्ती नोटिस जारी करना, अंतिम जब्ती कार्रवाई आदि शामिल हैं।

    महानगरपालिका के राजस्व में वृद्धि होगी

    तथापि, कर संग्रहण विभाग के कर्मचारियों के लिए अतिदेय संपत्ति कर की वसूली को अधिकतम कर निगम के समग्र विकास कार्यों में योगदान देने के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार योजना लागू की जाएगी। इससे सभी कर संग्रह संभागीय कार्यालयों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और महानगरपालिका के राजस्व में वृद्धि होगी। इसके तहत 10 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। संभाग कार्यालय स्तर पर लागू की जाने वाली इस योजना में सहायक समन्वयक, समूह समन्वयक, समूह लिपिक या समूह प्रमुख की भागीदारी होगी। पुरस्कार संपत्ति कर की वसूली से अर्जित आय और उनकी शुद्ध मांग की तुलना में वसूली के प्रतिशत के आधार पर योग्यता के आधार पर दिया जाएगा। 

    प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा

    इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 40 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर 30 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। गुट समन्वयक के लिए प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 25 हजार रुपए मिलेंगे। गुट लिपिक या गुट प्रमुख को प्रथम क्रमांक के लिए 30 हजार, द्वितीय क्रमांक के लिए 25 हजार, तृतीय क्रमांक के लिए 20 हजार, चतुर्थ क्रमांक के लिए 15 हजार और पंचम क्रमांक के लिए 10 हजार रुपए इनाम दिए जाएंगे। इसका एक प्रस्ताव महानगरपालिका की सर्वसाधारण सभा के समक्ष मान्यता के लिए पेश किया जा रहा है।

    चरणबद्ध तरीके बकाया भुगतान की सुविधा

    नागरिक पूरे संपत्ति कर बिल के बदले उपलब्ध राशि का भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा नागरिकों को जुर्माना यानि शास्ति कर के बकाया को छोड़कर मूल संपत्ति कर का भुगतान करने में सक्षम बनाएगी। कर संग्रह विभाग की ओर से संपत्ति कर वसूली अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत एक लाख से अधिक बकाया संपत्ति मालिकों को पूर्व-जब्ती नोटिस जारी किया गया है। इसके लिए कंप्यूटर प्रणाली में संशोधन किया गया है। इसे महानगरपालिका कमिश्नप राजेश पाटिल ने मंजूरी दे दी है। इस सुविधा से नागरिक शास्ति कर को छोड़कर मूल संपत्ति कर का भुगतान कर सकेंगे। साथ ही बड़ी राशि का भुगतान चरणों में किया जा सकेगा, इसका लाभ उठाने की अपील कर संग्रह विभाग के सहायक आयुक्त नीलेश देशमुख ने की है।