death
Representative Photo

    Loading

    पुणे: दौड़ तहसील के पारगांव में भीमा नदी (Bhima River) से एक के बाद एक लगातार चार शव (Four Dead Bodies) मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि ये शव एक ही परिवार के हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, ये चारों शव पिछले पांच दिनों में मिले हैं। 

    बुधवार को मछुआरों ने सबसे पहले एक महिला का शव देखा। उसके बाद रविवार, 22 तारीख तक एक महिला और दो पुरुषों के शव मिले हैं। सभी शवों की पहचान नहीं हो पायी है और उनकी शिनाख्त का काम जारी है। मरने वालों की उम्र 40 से 50 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी दुर्घटना की संभावना से इनकार किया है।

    वरिष्ठ अधिकारियों ने दिए ये निर्देश

    उधर, पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल दास, पुलिस निरीक्षक हेमंत शेडगे ने सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक गोयल ने नदी तल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। 

    किसी भी दुर्घटना से पुलिस का इंकार 

    भीमा नदी में और भी शव मिलने की आशंका को देखते हुए पुणे महानगरपालिका की सर्च टीम पारगांव पहुंच गई हैं और नदी तल में शवों की तलाश की जा रही है। पुलिस निरीक्षक शेडगे ने बताया कि इस घटना में दुर्घटना की कोई आशंका नहीं है। हालांकि इस संबंध में जांच की जा रही है। चिकित्सा अधिकारियों ने राय दी है कि मौत डूबने से हुई है। एक महिला के पास से मोबाइल फोन और सोने की खरीदारी की रसीद मिली है। आगे की जांच चल रही हैं।