pune shaniwar wada

Loading

पुणे: शहर में स्थित ऐतिहासिक स्मारकों (Historical Monuments) को देखने के लिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों (Tourists) के लिए जल्द ही ‘सिग्नेचर हेरिटेज वॉक’ (Signature Heritage Walk) शुरू किया जाएगा। इसमें पर्यटकों को वातानुकूलित वाहन में ऐतिहासिक इमारतों को देखने, शहर की विरासत पर प्रस्तुतिकरण और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ऐसा पुणे महानगरपालिका (PMC) के अतिरिक्त आयुक्त विकास ढाकने ने बताया।

पुणे महानगरपालिका के हेरिटेज विभाग की ओर से पत्रकारों के लिए आयोजित ‘हेरिटेज वाक’ के बाद अतिरिक्त आयुक्त विकास ढाकणे ने पत्रकारों से बातचीत की। ढाकणे ने कहा कि  पुणे की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत हैं। पुणे में करीब ढाई सौ ऐतिहासिक इमारतें हैं। इस इमारत को देखने के लिए देश भर से पर्यटक आते हैं। इन इमारतों को, उनके इतिहास को, उनकी विशेषताओं को पर्यटक जानना चाहते हैं। ऐसे पर्यटकों के लिए भारत के कुछ शहरों और विदेशों में सुविधाओं की तरह एक ‘सिग्नेचर हेरिटेज वॉक’ शुरू की जाएगी। इसमें हेरिटेज भवनों के गुट बनाए जाएंगे। पर्यटक अपनी पसंद के अनुसार समूह का चयन करेंगे।

वातानुकूलित वाहनों से पर्यटकों को घुमाया जाएगा

ढाकणे ने कहा कि इसके तहत पर्यटकों को वातानुकूलित वाहनों से वहां ले जाया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञ गाइड के माध्यम से उन्हें पुणे शहर और उससे जुड़ी ऐतिहासिक इमारतों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही पुणे शहर की विरासत के बारे में प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसके अलावा, स्थलों की जानकारी के लिए बोर्ड, डिजिटल कियोस्क, फोटो-सेल्फी लेने की सुविधा, स्मृति चिन्ह के रूप में खरीदने के लिए कुछ स्मृति चिन्ह उपलब्ध कराए जाएंगे।

हर शनिवार और रविवार को वाक पुणे का आयोजन

शहर में कैटेगरी एक, दो औऱ तीन में कुल 250 हेरिटेज बिल्डिंगें हैं। इस समृद्ध विरासत से नागरिकों और पर्यटकों को अवगत कराने के लिए पीएमसी द्वारा वाक पुणे द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज ब्रिज से महात्मा फुले मंडई के बीच ऐतिहासिक इमारतों की जानकारी दी जाती हैं। इसका आयोजन हर शनिवार और रविवार को सुबह 7 बजे होता हैं। इसके अलावा कुछ और हेरिटेज टूर भी जल्द शुरू होने जा रहे हैं, ऐसी जानकारी हेरिटेज विभाग के कार्यकारी अभियंता सुनिल मोहिते ने दी। इस मौके पर शाखा अभियंता दीपक बारभाई उपस्थित थे।