death
Representative Photo/Social Media

    Loading

    पिंपरी : पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) के पिंपरी (Pimpri) में तब खलबली मची जब एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने पुणे-मुंबई हाइवे (Pune-Mumbai Highway) पर रहे ग्रेड सेपरेटर (Grade Separator) पर से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।  इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तत्काल हॉस्पिटल (Hospital) में भर्ती कराया गया है। पिंपरी के ग्रेड सेपरेटर पर यह घटना घटी।

    फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे-मुंबई हाईवे पर पिंपरी से चिंचवड़ की दिशा में जाने वाली ग्रेड सेपरेटर के ऊपर बने ब्रिज से एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने ग्रेड सेपरेटर पर छलांग लगा दी।  इसके कारण ट्रैफिक में अफरा-तफरी मच गई। साथ ही सड़क की दोनों तरफ काफी भीड़ जमा हो गई।  पुलिस कर्मचारी आबासाहेब बंडगर ने इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। 

    अस्पताल में भर्ती

    इस जानकारी पर पिंपरी  के संत तुकाराम नगर से मुख्य फायर ब्रिगेड केंद्र के जवान और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आत्महत्या का प्रयास करनेवाला व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अचरज की बात है कि किसी ने भी उसे छलांग लगाते नहीं देखा है। वह कौन है, कहां से आया, खुदकुशी की कोशिश क्यों की? इस बारे में खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका था। पिंपरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।