Cold
File

    Loading

    पुणे: भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में पुणे (Pune) और इसके आसपास के इलाकों में तापमान (Temperature ) सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वर्तमान में कोई प्रमुख मौसम प्रणाली या उत्तर भारत से ठंडी हवाएं नहीं हैं जो महाराष्ट्र (Maharashtra) को प्रभावित कर रही हों। 

    आईएमडी, पुणे के एक अधिकारी ने कहा कि इस सप्ताह के दौरान ज्यादातर आसमान की स्थिति साफ़ रहेगी। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और लगभग 14 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर होगा, ऐसा अनुमान है। 

    ऐसा रहा शहर का तापमान

    मंगलवार को पुणे शहर (शिवाजीनगर) में न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस, पाषाण में 12, लोहगांव में 13.4, चिंचवड़ में 15.4, मगरपट्टा में 16.7 और लवले में 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों को छोड़कर बाकी राज्य में तापमान सामान्य होगा। एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर भारत के दो त्वरित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में आने की संभावना है, जिससे जनवरी के तीसरे सप्ताह के बाद राज्य में ठंड की स्थिति लौट सकती है।